logo

इरफान का BJP पर निशाना, कहा- 52 साल तक RSS के मुख्यालय पर तिरंगा नहीं फहरानेवाले आज तिरंगा की बात कर रहे 

IRFAAN.jpg

रांची
झारखंड सरकार में मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा है कि 52 साल तक आरएसएस के मुख्यालय पर तिरंगा नहीं फहरानेवाले आज तिरंगे की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगे के नाम पर अंबानी की जियो कंपनी मोबाइल कॉलर ट्यून के जरिये जो संदेश दे रहा है वो लोगों को इरिटेट और पागल कर रहा है। इससे अच्छा होता कि गरीबों के उत्थान के लिए कोई संदेश भेजा जाता। मोबाइल के जरिये जो संदेश दिया जा रहा है उसका प्रदेश बीजेपी अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल कर रही है। 


उन्होंने कहा कि बीजेपी की देश की आजादी की लड़ाई में कोई भूमिका नहीं रही है न उनके लोग इसमें शहीद हुए हैं। ऐसे लोग आज देश के नकली हितैषी बनकर लोगों को गुमराह कर राजनैतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी वालों से मैं पूछना चाहता हूं कि क्या पहले तिरंगे का सम्मान नहीं हुआ है। तिरंगे का असली सम्मान तो कांग्रेसियों ने किया है। कांग्रेस का इतिहास देश के लिए समर्पित रहा है जबकि उस इतिहास में बीजेपी कहीं नजर नहीं आयेगी।

 

 


 

Tags - Irfan AnsariBJPJharkhand News